खबर

बैतूल जिले की बिस्सोबाई को महाराष्ट्र में मिला किसान मित्र सम्मान

बैतूल जिले की बिस्सोबाई को महाराष्ट्र में मिला किसान मित्र सम्मा

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के बासपुर पंचायत के ग्राम धाड़गांव की रहने वाली बिस्सोबाई पति मुन्नीलाल धुर्वे को महाराष्ट्र में किसान मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मध्य प्रदेश से वह इकलौती महिला थी जिन्हें यह सम्मान से नवाजा गया।

बिस्सोबाई का नाम क्षेत्र में उन्नत कृषक के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2007 से उन्होंने उन्नत खेती के क्षेत्र में कदम रखा। बाइफ संस्था से जुड़कर अपने खेत में काजू ,आम की कई किस्म राजापुरी, केशर,गजरिया,दशहरी, आंवला, कटहल के पौधे लगाए जो आज फल दे रहे है।

उन्होंने बताया कि वह साल भर मिश्रित खेती भी करती हैं और वर्ष भर सब्जी उपलब्ध रहती है आसपास के क्षेत्र से बहुत से लोग उनके खेत देखने के लिए आते रहते हैं।जिन्हें खेती के नए तरीके अपनाने के लिए मार्गदर्शन देती हैं।

2023-24 में बिस्सो बाई को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर से आदिवासी महिला कृषक फैलो एवं उत्कृष्ट आदिवासी किसान महिला पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया I
और 24 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे शहर में किसान मित्र सम्मान से नवाजा गया इस आयोजन में 17 राज्यों के किसान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button