खबर

बैगा विकास प्राधिकरण को लेकर बैगा समाज संघ करेगी आंदोलन*

💥💥 *ब्रेकिंग न्यूज़* 💥💥
*बैगा विकास प्राधिकरण को लेकर बैगा समाज संघ करेगी आंदोलन
सिंगरौली- बैगा समाज संघ मध्यप्रदेश के आह्वान में *बैगा विकास प्राधिकरण* बैगा प्रोजेक्ट को लागू करने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रैली कर ज्ञापन दिया जाना है । क्योंकि सिंगरौली सीधी में बैगा प्रोजेक्ट लागू करने के लिए 4 से 5 बार पूर्व मुख्यमंत्री एवं एवं वर्तमान मुख्यमंत्री जी के द्वारा घोषणा किया गया लेकिन आज दिनांक तक लंबित है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा कर्मचारी चयन मंडल भोपाल तहत कई भर्ती पर भर्ती निकल रहा है। जिसमें सिंगरौली, सीधी जिले के बालक ,बालिकाऐं वंचित हो जाते हैं। अन्य जिले के बैगा समाज के छात्र- छात्राओं को सरकार सीधे विशेष भर्ती योजना का लाभ दे रही है। और भर्ती होकर के उन्हे हमारे ही जिले सिंगरौली, सीधी में सेवाएं दे रहे। जो कि एकदम सौतेली व्यवहार कर रही है, जिससे हमारे जिले के छात्र – छात्राओं का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता जिला उपाध्यक्ष रामशाह बैगा द्वारा बताया गया कि इस आंदोलन में बैगा समाज संघ के प्रदेश एवं जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य समाज के समर्थक प्रतिनिधि लोग मौजूद रहेंगे।
दिनांक :- 26/08/2025
स्थान :- माजन मोड़ से कलेक्ट्रेट तक रैली एवं जिला मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन सिंगरौली
” पढ़ें-लिखे युवा संघर्ष करें।
बैगा समाज संघ आपके साथ है।। “

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button