खबर

बारिश और कीचड़ में भी अपनों के बीच पहुंचे मंत्री श्री शाह, पीड़ित जनजातीय परिवारों को दी संबल की ताकत


मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री विजय शाह पहुंचे जनजातिय परिवारों के बीच,

खंडवा।। देवास जिले के खिवनी गांव में जब भारी बारिश और कीचड़ के चलते जनजातीय समाज के कई परिवार बेघर हो गए, तब जनजातीय कार्य विभाग के खंडवा जिले से कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एक बार फिर एक सच्चे जनसेवक और जनजाति समाज के मसीहा के रूप में सामने आए।

समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री श्री शाह ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। इसी वजह से उन्हें जनजाति समाज का मसीहा कहा जाता है और वे जनजातीय समुदाय के दिलों में राज करते हैं। इसलिए जब बारिश के कारण जनजातीय समाज के अनेक परिवार बेघर हो गए, तो शाहजी गिरती बारिश और कीचड़ की परवाह किए बिना अपनों के बीच पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों के बीच बैठकर उनके हालचाल पूछे, दुख-दर्द बांटा और भरोसा दिलाया।मंत्री विजय शाह ने शाह ने कहा”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी द्वारा मुझे आप सभी का हाल जानने और मदद के लिए यहां भेजा गया है। सरकार हर संभव आपके साथ खड़ी है। शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। वर्तमान में आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि आप पुनः अपने आशियाने बसा सकें। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस मौके पर उनका एक बुजुर्ग महिला से संवाद भावनात्मक रहा, जिसमें सच्चे अपनत्व और विश्वास की झलक दिखी। शाहजी की यह संवेदनशील पहल लोगों के लिए राहत ही नहीं, एक नई उम्मीद भी लेकर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button