खबर

बस स्टैंड बना कबाड़ा बसों का अड्डा, संरक्षण में चल रहा बड़ा खेल!

लोकेशन
बलौदाबाजार
शलभ बाजपेई जिला ब्यूरो

बस स्टैंड बना कबाड़ा बसों का अड्डा, संरक्षण में चल रहा बड़ा खेल!

बलौदाबाजार। नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में वर्षों से खड़ी कबाड़ा हो चुकी बसें अब अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुकी हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रशासन सब कुछ जानकर भी मौन साधे बैठा है। सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है? क्या राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई से जानबूझकर परहेज किया जा रहा है?
इन कबाड़ा बसों की आड़ में अवैध स्टोरियो/गतिविधियों का बड़ा नेटवर्क फल-फूल रहा है, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ चुकी है। बस के बाजू में खाली ठेले पर चल रहा सट्टा का कारोबार इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
वहीं दूसरी ओर, यातायात पुलिस साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हेलमेट पर चालानी कार्रवाई कर अपनी पीठ खुद थपथपाती नजर आती है, लेकिन जब बात खुद नियमों के पालन की आती है तो तस्वीर बिल्कुल उलट दिखाई देती है। कई बार पुलिसकर्मी खुद बिना सेफ्टी बेल्ट और यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए नजर आते हैं, जो कानून के दोहरे मापदंडों को उजागर करता है।
सवाल साफ है—

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button