खबर

पुलिस की तत्परता से अपहृत युवक सकुशल बरामद, फिरौती मांगने का मामला*

*पुलिस की तत्परता से अपहृत युवक सकुशल बरामद, फिरौती मांगने का मामला*

रिपोर्टर। – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

रिपोर्टर
पवई थाना पवई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत युवक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। युवक के बदले आरोपियों द्वारा 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। हालांकि युवक द्वारा बताए गए घटनाक्रम को पुलिस संदिग्ध मानते हुए मामले की गहन विवेचना कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जून 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे थाना पवई में सूचना प्राप्त हुई कि पवई के कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे के 20 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा का कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है तथा उसके बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया। भारी बारिश और अंधेरे के बावजूद पुलिस टीम ने कई किलोमीटर तक पैदल सर्चिंग कर अंततः युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार युवक द्वारा बताए गए घटनाक्रम में कई संदिग्ध पहलू सामने आए हैं। मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

*उल्लेखनीय भूमिका*

*इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, प्रधान आरक्षक बुद्धसिंह यादव, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, आरक्षक रमाकांत कुर्मी, प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी एवं साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही*
वाईट -थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button