खबर

तीर्थ नगरी ॐकारेश्वर मे श्री हनुमानजी का प्रकटोत्सव बडी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया

ओंकारेश्वर कृष्णा पुरोहित की रिपोर्ट
स्लग जन्मोत्सव
एंकर
चक्र तीर्थ घाट युवा भक्त मण्डल के तत्वाधान मे सम्पूर्ण नगर मे सभी हनुमान मंदिरों पर ध्वजारोहण किया। गया ।
एवं अष्टधातु से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा को गजराज पर विराजमान कर सम्पूर्ण नगर मे विशाल शोभायात्रा निकाली जिसमे झांझ मंजिरे ढोल ताशे डी जे की थाप पर सैकड़ों भक्त शामिल होकर जय श्री राम के उद्घोष करते हुए नाचते रहे जय जय कार से नगर गुंजायमान हो गया ।
अनय पुरोहित बाल हनुमान के रूप में सजे थे सबका मन मोह लिया ।
शोभा यात्रा का समापन श्री जोड़ गणपति हनुमान मंदिर पर संगीत में सुंदर कांड के साथ हुआ ।
मंदिर पर महंत मंगल दासजी के सानिध्य में हवन किया गया ।
साधु संत भक्त भंडारा हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button