पवई विद्युत वितरण केंद्र में की गई मास चेकिंग*
*पवई विद्युत वितरण केंद्र में की गई मास चेकिंग*
रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार गेडाम और कार्यपालन अभियंता श्रवण कुमार गेडाम के निर्देशन में वितरण केंद्र पवई में विद्युत चोरी रोकने हेतु 5 नंबर टीम गठित कर मास चेकिंग नरगी ,झिलमिला, टेढ़ीधार,इमलिया, मोहली और चांदनपुर इत्यादि गांव में सघन अभियान बनाकर छापामार कार्रवाई की गई । इस अभियान में 20 नग पीवीसी वायर /तार अवैध कृषि पंपों की जप्त की गई ,साथ ही 2 नग कृषि मोटर यंत्र जप्त की गई ,इस अभियान में अमानगंज के कनिष्ठ अभियंता शिव कृति शुक्ला ,शाहनगर के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार प्रजापति , सिमरिया के कनिष्ठ अभियंता कुमारेश मिस्त्री , रैपुरा के कनिष्ठ अभियंता शाहिद कमाल,पवई के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी के साथ पवई वितरण के कर्मचारी दिनेश मिश्रा , सुजेंद्र पाठक, बिरेंद्र सिंह, सत्यकुमार ,हरि शंकर चौधरी पुष्पेंद्र पाठक और अतुल रजक मौजूद रहे । ऐसी सघन कार्यवाही लगातार वरिष्ठ अधिकारी महोदय के निर्देशन में होती रहेगी । अतः कृषि उपभोक्ताओं से निवेदन है कि सिंचाई में उपयोग लाने हेतु कृषि मोटर का उपयोग वैध कनेक्शन और टीसी की राशि जमा करवाकर के पश्चात करे, अन्यथा ऐसे कार्यवाही कर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत पंचनामा बनाने की न्यायालयीन कार्यवाही की जावेगी ।