पवई विद्युत वितरण केंद्र में की गई बड़ी कार्यवाही **
**पवई विद्युत वितरण केंद्र में की गई बड़ी कार्यवाही **
*पवई कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी एवं अशोक कुमार निकोसे कार्यपालन अभियंता श्रवण कुमार गेडाम नेकी कार्यवाही*
पवई अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोसे और कार्यपालन अभियंता श्रवण कुमार गेडाम के निर्देशन में वितरण केंद्र पवई में विद्युत चोरी रोकने हेतु टीम गठित कर चेकिंग मुराछ हार ,गुलाब सिंह सिमरिया हार और नरगी हार में सघन अभियान बनाकर छापामार कार्रवाई की गई । इस अभियान में 22 नग से ऊपर अवैध कृषि पंपों की पीवीसी वायर जप्त की गई । साथ ही मौके पर पंचनामा की भी कार्यवाही की गई । इस अभियान में पवई के कनिष्ठ अभियंता श्री सतीश कुमार सैनी एवं पवई वितरण के कर्मचारी विजय कुमार दिनेश मिश्रा , श्री इशाक खान ,प्रकाश सिंगरोल , अज़ीज़ मोहम्मद सुजेंद्र पाठक, बिरेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह सिंह, श्री आकाश सिंह सत्यकुमार हरि शंकर चौधरी रामकेश पटेल, शरीफ खान और अतुल रजक मौजूद रहे । ऐसी सघन कार्यवाही लगातार वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में होती रहेगी । अतः कृषि उपभोक्ताओं से निवेदन है कि सिंचाई में उपयोग लाने हेतु कृषि मोटर का उपयोग वैध कनेक्शन और टीसी की राशि जमा उपरांत करे, अन्यथा ऐसी सघन कार्यवाही कर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत पंचनामा बनाने की न्यायालयीन कार्यवाही की जावेगी ।
सतीश कुमार सैनी
कनिष्ठ अभियंता पवई विद्युत विभाग
