खबर

पवई में गहोई वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाया गहोई दिवस*

*पवई में गहोई वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाया गहोई दिवस*

*संदीपनी गार्डन पवई में गहोई वैश्य समाज का कार्यक्रम हुआ संपन्न कार्यक्रम में समाज के सभी लोग रहे उपस्थित*

*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

एंकर-
पन्ना जिले की तहसील पवई में रविवार को गहोई वैश्य समाज द्वारा गहोई दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन जगत जननी माँ कलेही एवं भाटेश्वर सरकार की पावन धरा पर, गहोई वैश्य पंचायत महिला एवं नवयुवक मंडल के तत्वावधान में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि गहोई दिवस का यह भव्य आयोजन 15 वां गहोई दिवस था,जिसे 18 जनवरी 2026 रविवार को विधिवत रूप से सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मिलोनीगंज स्थित माँ सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान सामाजिक ध्वज रोहण, भजन-कीर्तन एवं गीत-वचनों का आयोजन किया गया।
मुख्य कार्यक्रम सांदीपनि गार्डन में आयोजित हुआ, जहाँ वरिष्ठजनों एवं मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएँ, सामूहिक भोजन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुए। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि गहोई वैश्य समाज के आराध्य देव भगवान सूर्य हैं। मकर संक्रांति के बाद सूर्य के दिशा परिवर्तन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष गहोई दिवस मनाया जाता है, जो समाज की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कमलेश सुहाने जी (जिला अध्यक्ष, भाजपा, मैहर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बद्री प्रसाद सरावगी, डॉ. रमेश बेहरे, शंकर लाल कुदरहा, मंगल प्रसाद त्रिसोलिया, ब्रजकिशोर गुप्ता, अवध बिहारी बेहरे एवं बाबूलाल चौदहा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवई समाज अध्यक्ष गणेश डेगरे ने की।
कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा वर्ग की सहभागिता रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बन गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button