खबर

पवई ब्लॉक की खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुईं कलेक्टर*

*पवई ब्लॉक की खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुईं कलेक्टर*


*शत प्रतिशत कर संग्रहण पर दी बधाई, उत्कृष्ट कार्य पर वितरित किए प्रमाण पत्र*

रिपोर्टर
पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने गत शुक्रवार को पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पवई के सभागार में पवई ब्लॉक की खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर पंचायतवार विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस मौके पर पवई विकासखंड की ग्राम पंचायतों द्वारा संपूर्ण प्रदेश में शत प्रतिशत करदाता पंजीयन और कर संग्रहण में प्रथम रहने पर जनपद पंचायत सीईओ सहित रोजगार सहायक, सचिव और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उत्कृष्ट कार्य पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर बनाए रखंे। इसी के आधार पर आगामी वर्ष में विकास कार्यों के लिए परफार्मेंस ग्रांट भी प्राप्त होगी। जमा राशि के आधार पर मिलने वाली राशि से पंचायतों के विभिन्न विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी द्वारा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से क्रियान्वित कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पवई जनपद पंचायत टीम के अथक प्रयासों की बदौलत पन्ना जिले की कुल 61 प्रतिशत उपलब्धि के विरूद्ध पवई ब्लॉक में शत प्रतिशत कर संग्रहण की उपलब्धि हासिल की गई है। इसमें सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा अहम योगदान दिया गया। ग्राम पंचायत मोहन्द्रा सर्वाधिक राशि जमा कराने में अव्वल रही। बैठक के अवसर पर 16 ग्राम पंचायतों में जल निगम के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक पेयजल वितरण की जानकारी भी दी गई। जिपं सीईओ ने गैर विवादित ग्राम पंचायतों से विद्युत बिल की बकाया राशि जमा कराने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर एसडीएम समीक्षा जैन, तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय, जपं सीईओ अखिलेश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button