खबर

पवई क्षेत्र को बिजली विभाग की बड़ी सौगात, 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति*

लोकेशन – पन्ना पवई मध्य प्रदेश
संवाददाता – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

*पवई क्षेत्र को बिजली विभाग की बड़ी सौगात, 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति*

एंकर
पवई नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने बड़ी सौगात दी है। पावर हाउस नन्ही पवई स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है। इससे अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक मजबूत, सुरक्षित एवं निर्बाध हो सकेगी।
यह महत्वपूर्ण कार्य अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता के निर्देशन तथा कार्यपालक अभियंता के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। कार्य के दौरान सहायक अभियंता , कनिष्ठ अभियंता , कॉन्ट्रैक्टर एस टी एम टीम पन्ना सहित पवई कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं लाइन स्टाफ मौजूद रहे।
बिजली विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से अब ओवरलोड की समस्या में काफी कमी आएगी। बार-बार फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी तथा लो वोल्टेज की परेशानी भी कम होगी। गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड के बावजूद अब बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु रूप से जारी रह सकेगी।
नए ट्रांसफार्मर से घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा मिलने के साथ ही दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बिजली कटौती और अचानक लाइन बंद होने की समस्या कम होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। विभाग ने इसे पवई क्षेत्र की भविष्य की बढ़ती विद्युत आवश्यकता को देखते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button