खबर

पवई के जल संसाधन विभाग में दूसरे दिन भी गीता बाई बाल्मिक का अनशन जारी*

*पवई के जल संसाधन विभाग में दूसरे दिन भी गीता बाई बाल्मिक का अनशन जारी

*36 घंटे से लगभग ज्यादा का समय हो चुका है गीता बाई अपने दो बच्चों को लेकर अनशन पर अभी भी बैठी*

*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

*भाजपा मंडल अध्यक्ष, तहसीलदार पवई एवं सीएमओ के प्रयास से भी बात नहीं बनी*

जल संसाधन विभाग पवई में नौकरी से बाहर की गई स्वच्छता कर्मी गीता बाल्मिक का धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा वह अपने दो बच्चों के साथ पिछले लगभग 36 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद बिना खाना पानी के जल संसाधन परिसर पर बैठी हुई है मामले को मीडिया द्वारा सामने लाने के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार पवई त्रिलोक सिंह सीएमओ नगर परिषद विनीत नगायच, तथा प्रमुख रूप से बीजेपी की मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह द्वारा गीता वाल्मीकि का अनशन तमाम आश्वासन के बाद खत्म करने का प्रयास कराया गया क्योंकि गीता बाई चाह रही है कि उसके साथ पूर्व की तरह धोखा ना हो इस वजह से वह लिखित रूप से आश्वासन चाह रही थी उधर जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री से भी मंडल अध्यक्ष का संवाद हुआ तो जानकारी लगी की किसी भी तरह उसे वह अपने विभाग में नहीं रखना चाहती अब सवाल यह उठता है कि गीता बाई तथा उमा की लड़ाई आखिर कहां तक पहुंचती है गीता अभी भी न्याय की लड़ाई के लिए जल संसाधन विभाग परिसर में महज एक दरी डालकर बिना कुछ खाए पिए बैठी हुई है उधर विभाग के लोगों की कार्य प्रणाली सभी देख रहे हैं उपरोक्त संबंध में खजुराहो सांसद बीडी शर्मा द्वारा भी पन्ना कलेक्टर से बात की गई है पवई विधायक पहले लोधी ने भी कहा कि वह गरीब महिला के साथ है तथा उसके साथ न्याय होना चाहिए कल धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी का डेलिगेशन भी गीता के साथ देने का वादा कर चुके हैं पवई तथा जिले के पत्रकार भी महज 2700 रुपए पगार पाने वाली निराश्रित महिला के साथ है अब सवाल यह उठता है कि सोमवार को सभी ने प्रयास किया लेकिन कोई भी प्रयास सफल नहीं हुआ गीता का अनशन अभी भी जारी है उसने मीडिया के सामने कहां है कि जब तक ठोस आश्वासन उसे नहीं मिल जाता तब तक वह अन्य जल ग्रहण नहीं करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button