पन्ना जिले की तहसील पवई जनपद के अंतर्गत ग्राम घुटेहीं में कई लाखों फर्जी वाडा*
*पन्ना जिले की तहसील पवई जनपद के अंतर्गत ग्राम घुटेहीं में कई लाखों फर्जी वाडा
*सरपंच-सचिव की मिलीभगत से बिना निर्माण कार्य के ही निकाल ली ₹5.86 लाख की राशि*
*लोकेशन, -पन्ना मध्य प्रदेश
संवाददाता – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
एंकर –
पवई जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घुटेही में एक बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत से लगभग ₹5.86 लाख की राशि का गबन कर ली गई है,जबकि ज़मीनी स्तर पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ फर्जी वाउचर बिल लगाकर राशि का भुगतान करवा लिया गया है
ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाबों के घाट, पुलिया और सीसी रोड निर्माण कार्य केवल कागजों में दिखाया गया, जबकि मौके पर इनका कोई अस्तित्व नहीं है। 14 माह पूर्व की इस राशि को फर्जी बिलों और वेंडर के नाम बनाकर एक ही दिन में निकाल लिया गया।
यह क्षेत्र कल्दा आदिवासी बहुल क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां विकास के नाम पर लगातार घोटाले हो रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि पंचायत सचिव की दबंगई के कारण कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही है। वर्षों से एक ही स्थान पर जमे सचिव पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप हैं उसे क्षेत्र में अगर देखा जाए तो कई ऐसी पंचायतें हैं जिन पर सचिव ने अपना कब्जा जमा ऐ रखा है सूत्रों के हवाले से कल्दा पंचायत में भी यही हाल है आदिवासी बाहुबल क्षेत्र की अगर पंचायत प्रशासन सही तरीके से अगर सर्वे करवा दे तो परिणाम सामने निकलकर आ जाएगा घुटेही पंचायत के ग्रामीणों ने आज
मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बिना सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि बिना निर्माण किया ही राशि आहरित कर ली गई। सवाल यह उठता है कि आखिर बिना किसी निरीक्षण के यह भुगतान कैसे किया गया? और प्रशासन अब तक मौन क्यों है?
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिन का कहना यह है कि जहां पर शिकायत करना है कर लो मेरी पहुंचे कलेक्टर तक है मेरा कुछ नहीं हो सकता
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की