पन्ना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बराछ के सचिन अरविंद मिश्रा का नया कारनामा*

**जिंदा महिला को मृत्यु घोषित करके वृद्धा पेंशन रोकी वृद्धा*
*महिला ने पन्ना कलेक्टर के समक्ष अपनी बीती सुनाई*
*रिपोर्टर -एम पी सी जी SKy इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
*पन्ना कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची महिला कहां साहब में जिंदा हूं पंचायत ने किया मृत घोषित*
एंकर –
पन्ना जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जिसमें पन्ना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बराछ से जिंदा महिला को कागजों में मृत घोषित करने का सचिव का कारनामा सामने आया है महिला ने पन्ना कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत की है और आवेदन देते हुए कहा है कि मैं जिंदा हूं और सचिव ने मुझे मृत घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार
जानकी आदिवासी पति मतलबी आदिवासी उम्र 62 वर्ष को पंचायत सचिव अरविंद मिश्रा द्वारा कागजों में मृत घोषित कर दिया है महिला को जब पता चला जब महिला की 3 महीने से विधवा पेंशन नहीं आ रही थी फिर उसने कागजों की पड़ताल की और पता चला कि पंचायत सचिव द्वारा उसे कागजों में मृत घोषित कर दिया है फिर वह महिला और उसका पुत्र हक्के-बक्के रह गए कि मैं अभी जिंदा हूं और मुझे पंचायत में मृत घोषित कर दिया है, महिला ने पन्ना कलेक्टर की जनसुनवाई आवेदन देते हुए कहा कि साहब में जिंदा हूं।
*कागजों में जिंदा करने के लिए सचिन मांग रहा ₹5000 रिश्वत*
पन्ना कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची महिला जानकी आदिवासी और उसका पुत्र आनंद आदिवासी ने कहा कि जब 3 महीने से विधवा पेंशन नहीं आ रही थी तो कागजों की पड़ताल की गई और पता चला कि मुझे सचिव द्वारा मृत घोषित कर दिया है फिर सचिव से कहा कि कागजों में आप मुझे जिंदा कर दो जिससे मुझे वृद्धा पेंशन मिल सके तो सचिव ने कहा कि इसके लिए ₹5000 खर्च करने पड़ेंगे इसके बाद ही तुम्हें मैं कागजों में जिंदा करूंगा और सचिव बगैर पैसे लिए महिला को कागजों में जिंदा नहीं कर रहा है महिला कह रही है उसे ₹600 विधवा पेंशन मिलती है और ₹5000 वह कहां से दे दे।
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन मध्य प्रदेश के पोर्टल में महिला को मृत घोषित कर दिया है यह कार्रवाई ग्राम पंचायत बराछ के सचिव अरविंद मिश्रा द्वारा दिनांक 18/03/2025 को की गई है महिला जानकी आदिवासी की समग्र आईडी क्रमांक 110315112 है उसमें महिला की उम्र 62 वर्ष बता रही है महिला का पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है उसे विधवा पेंशन प्राप्त होती थी 3 महीने से विधवा पेंशन न मिलने के कारण महिला ने जब पता लगाया तो पता चला कि महिला को समग्र पोर्टल में पंचायत सचिव द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।
आनंद शुक्ला जनपद पंचायत पन्ना के सीईओ का कहना है कि इस विषय का संज्ञान आया है मैने आवेदन ऑफिस में खोज की गई है पर आवेदन अभी कलेक्टर कार्यालय से जनपद कार्यालय नहीं आया है जैसे ही आवेदन आता है तुरंत ही मामले की जांच की जाएगी और अग्रिम कार्रवाई करके संबंधित के ऊपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
