खबर

पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने नजूल शाखा का किया निरीक्षण*

रिपोर्टर- *SKY इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को कलेक्टेªट स्थित नजूल शाखा का निरीक्षण कर पुराने अभिलेखों के संधारण की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके दायित्वों की जानकारी प्राप्त कर समस्त अभिलेखों के बेहतर संधारण के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर द्वारा दायरा पंजी, पुराने नक्शों व नजूल लीज एवं पट्टा वितरण व अतिक्रमण, निराकृत फाइल व नस्तियों का अवलोकन कर अभिलेखों को प्रकरण क्रमांक सहित निर्धारित क्रम एवं वर्षवार सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नजूल तहसीलदार शाकम्भरी प्रसाद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button