खबर

पक्के मकान का सपना हुआ साकार”*

*सफलता की कहानी*
—-
*”पक्के मकान का सपना हुआ साकार”*
*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रमेश को मिली पक्की छत*
खण्डवा 06 मई 2025- प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख आवास योजना है जिसका उद्देश्य देश में सभी के लिए आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए है और इसका लक्ष्य गरीबों और जरूरतमंदों को किफायती आवास प्रदान करना है।
इसी क्रम में जनपद पंचायत खालवा के ग्राम सुकवा निवासी श्री रमेश पिता विश्राम अपने परिवार सहित कच्चे एवं टूट- फूटे मकान में निवास करते थे।उनका सपना था की उनका भी पक्का मकान हो, किन्तु आर्थिक परिस्थति ऐसी नही थी की वह अपना मकान निर्माण करा सकें।मध्यप्रदेश शासन द्वारा जैसे ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लागू की तो रमेश के लिए एक आशा की किरण जागृत हुई।उन्होंने योजना की अधिक जानकारी के संबंध में ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय खालवा में संपर्क किया एवं आवश्यक औपचारिकता पूरी की गई। जिसके पश्चात योजनान्तर्गत रमेश का आवास प्रकरण स्वीकृत होकर उनका पक्का मकान बन जाने का सपना पूरा हो गया और वह अपने परिवार सहित खुशहाली से उसमें निवास करने लगे ।श्री रमेश ने बताया कि मैं मजदूरी करता था और कभी सोच भी नहीं सकता था कि इतना सुंदर घर अपने जीवन में बना पाऊंगा, मैं अब अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में अपने आप को सुरक्षित महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन स्तर बदल गया है और मैं अपने परिवार के साथ खुशहाली से जीवन गुजार रहा हूं, इसके लिए मैं सरकार का आभारी हूँ।
(फ़ोटो संलग्न)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button