नॉन घाटी जलाशय के नहर निर्माण के लिए दो बार स्वीकृत हुई राशि फिर भी नहर अधूरी
लोकेशन पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर बी एल बचावले
नॉन घाटी जलाशय के नहर निर्माण के लिए दो बार स्वीकृत हुई राशि फिर भी नहर अधूरी
पुष्पराजगढ़ /
जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बहपुर में करोड़ों की लागत से 2012 में निर्मित नान घाटी जलाशय के नहर निर्माण कार्य के लिए 32 लख रुपए स्वीकृत हुआ था । जिसमें 5 किलोमीटर नहर का निर्माण होना था राशि स्वीकृत होने के बावजूद नहर का निर्माण नहीं हुआ।
बार-बार किसानों की शिकायत के बाद भी तत्कालीन कलेक्टर अनूपपुर ने 31 मई 2023 को चार भागों में मनरेगा के तहत 39 लाख रुपए नहर निर्माण के लिए दोबारा स्वीकृत किए।
जिस कार्य को जल संसाधन विभाग ने कराया लेकिन बांध निर्माण के 14 वर्षो के बाद भी किसानों के खेत में पानी नहीं पहुंच पाया ।
बताया गया कि बांध में जल का भराव रहने के कारण गर्मी के समय बांध का पानी नालों में बहा दिया जाता है लेकिन किसानों को खेत में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है ।
इस संबंध में जल संसाधन विभाग पुष्पराजगढ़ के एस डी ओ जे एल नंदा ने कहा कि कुछ दूर तक पानी जा रहा है नहर के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने में समय लगेगा ।
बी एल बचावले की रिपोर्ट