खबर

नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए हुई बैठक*

*

*रिपोर्टर- SKY इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार, 10 मई को नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन और राजीनामा के जरिए अधिकतम प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से आज प्रिसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजाराम भारतीय के मार्गदर्शन एवं विशेष न्यायाधीश व नोडल अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड व प्राधिकरण के सचिव राज कुमार गौड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में क्लेम प्रकरणों के आवेदक एवं अनावेदक तथा बीमा कम्पनी के अभिभाषकगण उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में सालसा द्वारा क्लेम प्रकरणों में प्रतिकर राशि के संबंध में जारी गाइडलाइन अनुसार उभयपक्ष के मध्य विस्तार से चर्चा कर प्रतिकर राशि पर सहमति बनाई गई और प्रपोजल भी तैयार करवाए गए। बीमा कंपनी से सहमति प्राप्त होते ही उक्त सभी प्रकरणों का नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जाएगा। प्रिसिटिंग बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन, बीमा कंपनी के अभिभाषक एम.एल. अवस्थी, आवेदक अधिवक्ता पवन शुक्ला, रोशन तिवारी, विजय शंकर पाण्डेय, के.के. तिवारी, अशोक शर्मा, नरेन्द्र श्रीवास्तव, डी.के. सेन, महेन्द्र द्विवेदी, दीपक उपाध्याय, रोशन तिवारी, विजय सिंह राजपूत, आनंद त्रिपाठी एवं करण सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button