नार्थ बंगाल के जलपाइगुरी जिला के राजगंज इलाके पर ट्रेन से विधायक के दो मोबाइल फोन चोरी।।
लोकेशन..
राजगंज, जलपाइगुरी जिला।
हैडलाइन / स्लग..

एंकर / वौइस् ओवर…
घटना यह है की पिछले रात कोलकाता के सियालदह स्टेशन से एनजेपी जंक्शन जाते समय दार्जिलिंग मेल ट्रैन के एसी प्रथम श्रेणी डिब्बे से राजगंज विधायक खगेश्वर रॉय के दो मोबाइल फोन चोरी हो गए।
पता चला है कि विधायक 21 जुलाई को तृणमूल शहीद दिवस समारोह में शामिल होने कोलकाता गए थे। पिछले रात वे सियालदह स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन जाने के लिए दार्जिलिंग मेल में सवार हुए।
वे एसी-ई डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। रात करीब 2:30 बजे वे अपना मोबाइल फोन रामपुरहाट और पाकुड़ के बीच ट्रेन के शौचालय में छोड़कर चले गए। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने पाया कि उनके दोनों मोबाइल फोन गायब हैं। उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर तलाश की, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिले। इसके बाद, उन्होंने आज ट्रेन से उतरकर एनजेपी जीआरपी थाने को लिखित में सूचना दी।
विधायक ने कहा कि वे चार बार तृणमूल विधायक रहे हैं। वे कई बार ट्रेन से कोलकाता आ चुके हैं। लेकिन मोबाइल फोन चोरी की ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। इसलिए मामले की सूचना जीआरपी को दे दी गई है।।
REPORTERS NAME
कमलेश रॉय कर्मकार
नार्थ बंगाल की चीफ ब्यूरो
REPORTERS MOBILE NO.
9832546496