खबर

नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को थाना छैगांवमाखन पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार

खण्डवा, 10 मई 2025

दिनाँक 15/04/2025 को थाना छैगांवमाखन पर फरियादी ने रिपोर्ट किया था कि उसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना छैगांवमाखन पर अपराध क्र. 44/2025 धारा 137 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही थी।

प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक खंडवा, श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक खंडवा (शहर) व श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक (मु०) खंडवा द्वारा अपहृता की त्वरित दस्तयाबी हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिस पर थाना छैगांवमाखन से थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम धार्वे के नेतृत्व में विवेचक सहा. उपनिरी प्रमोद चौधरी द्वारा अपहृता की पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये गये थे एवं सतत पतारसी की जा रही थी, बाद सायबर सेल की मदद से अपहृता को आरोपी रितेश पिता राजेश जाति कोरकू उम्र 19 साल नि. जुनापानी किल्लौद से बरामद किया एवं कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 87,64(2) (m), 65(1), 142,3 (5) भा.न्या.सं. एवं 5 एल/ 6 पॉक्सो एक्ट बढाई जाकर मुख्य आरोपी रितेश पिता राजेश जाति कोरकू उम्र 19 साल नि. जुनापानी किल्लौद व सहायक आरोपी रघुवीरसिंह पिता हरेसिंह राजपूत उम्र 31 साल नि. सिरनखेडी उज्जैन को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिका – निरी. विक्रम धार्वे, उनि फूलवती चिन्चे, सउनि प्रमोद चौधरी, प्रआर. 299 सुनील सिंह सेंगर, आर. 756 आशीष गंगवाल थाना छैगांवमाखन व सायबर सेल खंडवा टीम प्रआर. जितेंद्र राठौर की सराहनीय भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button