नन्ही पवई 33/11 केवी उपकेंद्र पर पोस्ट मानसून एवं दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मेंटेनेंस कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
लोकेशन – पवई पन्ना मध्य प्रदेश
*नन्ही पवई 33/11 केवी उपकेंद्र पर पोस्ट मानसून एवं दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मेंटेनेंस कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
*रिपोर्टर- एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
पन्ना जिले की तहसील पवई में
दीपावली पर्व के दौरान निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पोस्ट मानसून संभावित तकनीकी समस्याओं को समय रहते रोकने के उद्देश्य से, विद्युत वितरण केंद्र नन्ही पवई (33/11 केवी उपकेंद्र) पर एस.टी.एम. टीम पन्ना द्वारा समग्र मेंटेनेंस कार्य किया गया। यह कार्य 13 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुआ।
इस अभियान के अंतर्गत निम्न क्षेत्रों में मेंटेनेंस किया गया:
पवई टाउन, बड़ी पवई, नन्ही पवई, बिरसिंहपुर, नारायणपुर, तथा हथकड़ी।
मेंटेनेंस कार्य के अंतर्गत निम्नलिखित कार्य सम्पन्न किए गए
विद्युत लाइन एवं पोल की जांच
जंपर, फ्यूज व इंसुलेटर का निरीक्षण व सुधार
आवश्यक स्थानों पर कटआउट बदले गए
ट्रांसफार्मरों की सफाई एवं मरम्मत
संभावित खराबियों का पूर्वानुमान लगाकर निवारण
इस संपूर्ण अभियान का नेतृत्व ओ आई.सी. पवई सतीश कुमार सैनी, प्रभारी अधिकारी, विद्युत विभाग द्वारा किया गया। उनके निर्देशन में विभागीय कर्मचारियों की टीम ने क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य किया।
स्थानीय नागरिकों ने विभाग की इस सक्रियता और समय पर कार्यवाही की सराहना की है। आगामी त्योहारों के दौरान आम जनता को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति मिलने की संभावना सुनिश्चित की गई है।
प्रेषक:
कार्यालय अधीक्षण यंत्री
विद्युत वितरण केंद्र, पन्ना
म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड