खबर

दहलान धाम द्वारी में मिश्रा परिवार द्वारा भव्य होली उत्सव संपन्न-*

*दहलान धाम द्वारी में मिश्रा परिवार द्वारा भव्य होली उत्सव संपन्न-*

दहलान धाम द्वारी में मिश्रा परिवार के सौजन्य से भव्य होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान शंकर का रंग-गुलाल से दिव्य श्रृंगार किया गया। फूलों, गुलाल और रंगों से भावपूर्ण होली मनाई गई, जिसमें वातावरण भक्तिमय हो उठा।भक्तगण भगवान शंकर के जयकारों के साथ भावविभोर होकर नाच-गान में सम्मिलित हुए। पूरे परिसर में भक्ति, उल्लास और रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला।इस अवसर पर मुख्य रूप से गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर भुवन प्रसाद मिश्रा (मैहर), इंद्रजीत मिश्रा (राजू), रामनारायण मिश्रा (बबलू), राजेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, शिव मिश्रा, राम भरोसी मिश्रा, ओमकार मिश्रा, आनंद मिश्रा, विनोद उरमालिया, पप्पू द्विवेदी, प्रबल द्विवेदी, बुद्ध प्रकाश द्विवेदी, कल्लू द्विवेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक मंगल आरती संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button