खबर

थाना मांधाता पुलिस व्दारा छेडछाड व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ओंकारेश्वर जयप्रकाश पुरोहित

थाना मांधाता पुलिस व्दारा छेडछाड व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.08.26 को थाना मांधाता पर नमामी रिट्रिट होटल मे काम करने वाली फरियादीया व्दारा लिखित आवेदन पेश किया गया था कि अज्ञात व्यक्ति व्दारा उसे इंस्टाग्राम पर namami_retreat_1 की फर्जी आईडी से परेशान किया जाकर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा तथा नही मिलने पर एआई व्दारा मेरे न्युड फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा फरियादीया के व्दारा पेश किये गये आवेदन की जांच से थाना मांधाता पर दिनांक 12.08.26 को अपराध क्र. 238/26 धारा 78(2), 79, 351 (3) बीएनएस 67, 67ए आईटी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान फरियादीया व्दारा दिए गए स्क्रीन शॉर्ट एवं फरियादीया के कथन की मदद से अज्ञात आरोपी की पहचान विशाल पिता सुरेश कुशवाह निवासी छोला रोड जिला भोपाल से की गई बाद दिनांक 23.08.26 को आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर पुछताछ करते आरोपी ने अपराध सदर मे अपना जुर्म स्वीकार किया व अपराध मे उपयोग किये गये मोबाईल फोन को थाना पुलिस द्वारा जप्त किया गया बाद आरोपी को माननीय न्यायालय खण्डवा पेश किया जाकर जेल वारण्ट प्राप्त कर जिला जेल खण्डवा दाखिल किया गया।

गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम – विशाल पिता सुरेश कुशवाह उम्र 24 साल निवासी छोला रोड जिला भोपाल

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया, उनि. चेतना चौहान, प्रआर. 358 कृपाराम परिहार, प्रआर. 137 भगवान धनगर, आर. 852 अमित कुशवाह, आर. 713 नितेश पाठक, आर. 471 पवन महाजन, आर. 657 सुरेन्द्र बरेडीया की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button