जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यादित्य शाह जी के नेतृत्व में निकली विशाल चुनरी यात्रा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यादित्य शाह जी के नेतृत्व में निकली विशाल चुनरी यात्रा।
शनिवा
को आशापुर माता मंदिर से चुनरी यात्रा पहुंची तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर।
खंडवा हरसूद। हरसूद विधानसभा क्षेत्र की सुख शांति और खुशहाली के लिए विगत 3 वर्षों से मां नर्मदा जी की चुनरी यात्रा का विशाल आयोजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यादित्य शाह के नेतृत्व में किया जा रहा हे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की धर्म आस्था और संस्कृति क्या प्रति युवाओं में जन जागृति जागृत हो इस उपदेश को लेकर यह यात्रा युवा नेतृत्व द्वारा निकल जा रही है शनिवार को यह यात्रा आशापुर माताजी मंदिर मैं पूजन आरती करने के पश्चात प्रारंभ होकर ओंकारेश्वर पहुंची जिसमें 300 से अधिक वाहन में लगभग 2000 श्रद्धालु चुनरी यात्रा के माध्यम से ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां दिव्या दिव्यादित्य शाह ने पूज्य संत उत्तम स्वामी जी के साथ नर्मदा मैया की पूजा अर्चना दूध से अभिषेक कर आरती की एवं यात्रा में शामिल चुनरी नर्मदा मैया को अर्पण की।
इस अवसर पर संत उत्तम स्वामी जी ने प्रवचन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ एवं नर्मदा मैया के महत्व को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा। पूजन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह ने यात्रा में शामिल युवाओं से कहा कि हमारा देश धर्म और संस्कृति पर आधारित देश है आज हम सब युवाओं को सनातन धर्म और संस्कृति को समझना होगा हमारे मन में हमारे देश की संस्कृति एवं धर्म के प्रति लगातार जागरूकता बढनी चाहिए ताकि हम
भटके नहीं। अंत में श्री शाह ने मां नर्मदा और भोले बाबा एवं संत श्री के चरणों में नमन कर चुनरी यात्रा में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया। सुनील जैन ने बताया कि 4 अगस्त चुनरी यात्रा में दिव्यादित्य शाह के साथ संतोष सीटोंके ,संतोष सोनी, सुनील जैन, संजय जैन, कमल खंडेलवाल , अशोक वर्मा नर्मदा प्रसाद तवर,राजेश राजवेद, शुभम तिवारी, हर्षल तोमर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


