जिला चिकित्सालय में आपदा प्रबंधन की कोड येलो की मॉकड्रिल की गई*
मनोज रावत की रिपोर्ट
Sky India news channel
*
उज्जैन,15 मई। राज्य स्तर से प्राप्त आदेशानुसार आकस्मिक सेवाओं की आवश्यकता को दृष्टिगत् स्खते हुये जिला चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 15 मई को जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में आपदा प्रबंधन की (Disaster Management – Code Yellow) मॉकड्रिल की गई। कोड येलो आमतौर पर किसी आपदा की स्थिति को संदर्भित करता है, जैसे कि प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना, कोई भी सामूहिक दुर्घटना आदि शामिल है।
जिसमें ट्रैगिंग एवं विभिन्न जोन में चिकित्सक/नर्सिंग ऑफिसर/पैरामेडिकल स्टाफ/नर्सिंग छात्र व छात्राए / सपोर्ट स्टाफ /सुरक्षाकर्मी आदि की टीम गठित कर चिकित्सालय में मास कैजुअल्टी आने पर किस प्रकार से समस्त स्टाफ को एकत्रित होकर परिस्थिति को संभालने एवं बिना देरी किये, मरीजों को चिकित्सकीय सुविधायें प्रदान करने की रिहर्सल की गई।