खबर

छात्र भीषण गर्मी से परेशान, ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग को लेकर सिलीगुड़ी में बंगाली हिन्दू महामंच द्वारा ज्ञापन सौपा गया।।

लोकेशन..
सिलीगुड़ी, दार्जीलिंग जिला।

हैडलाइन / स्लग..

सिलीगुड़ी तथा पुरे उत्तर बंगाल में भीषण गर्मी से आम आदमी से लेकर छात्र-छात्राएं सभी परेशान हैं।

बिना विशेष आवश्यकता के लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ऐसे में ग्रीष्मावकाश खत्म होने के बाद स्कूल खुल गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में बंगाली हिंदू महा मंच ने बुधवार सुबह सिलीगुड़ी स्थित डीआई कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर बंगाल में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए ग्रीष्मावकाश की अवधि पर पुनर्विचार किया जाए। संगठन ने बताया है कि हर साल तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण इस अवकाश को बढ़ाने का मुद्दा बहुत जरूरी हो गया है। संगठन के अनुसार, अगर समय रहते उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।।

REPORTERS NAME
कमलेश रॉय कर्मकार
नार्थ बंगाल के चीफ ब्यूरो

REPORTERS MOBILE NO.
9832546496

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button