खबर

ग्राम हथकुरी में समाधान योजना शिविर आयोजित, 15 हितग्राही लाभान्वित*

*ग्राम हथकुरी में समाधान योजना शिविर आयोजित, 15 हितग्राही लाभान्वित*

रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

पन्ना जिले की तहसील पवई अंतर्गत ग्राम हथकुरी में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (एम पी बी) द्वारा शासन की समाधान योजना 2025-26 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एक शिविर का सफल आयोजन किया गया। योजना की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है।
यह शिविर अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोंसे एवं कार्यपालन अभियंता श्रवण गेडाम के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर का संचालन कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कर्मचारियों प्रदीप चौरसिया, वीरेंद्र सिंह एवं पुष्पेंद्र पाठक की उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान उपभोक्ताओं के बकाया विद्युत बिलों का निराकरण किया गया, जिसमें कुल 15 हितग्राहियों ने समाधान योजना का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य ग्रामों में भी शिविर का आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकें।
उन्होंने आमजन से अपील की कि योजना की अंतिम तिथि से पूर्व अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने बकाया प्रकरणों का निराकरण कराएं और शासन की इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाएं।
निवेदक – कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी पवई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button