खबर

गाय हमारी माता है,सभी सुखों की दाता है*- ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

*गाय हमारी माता है,सभी सुखों की दाता है*- ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

*श्री बृज बिहारी सरकार का दिव्य दरबार मालवा की पुण्य भूमि में*
बडौद ,आगर/23 अक्टूबर, बड़ौद जनपद क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में चल रहें एकादश गो नवरात्रि महोत्सव के तृतीय दिवस एवं भव्य श्री गो कृपा कथा के दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज ने बताया कि भगवान ने स्वयं कहां है कि गाय मेरे हृदय में बसती है अर्थात सारे देवता गायमाता के तन में विराजती है जिसका उल्लेख वराह पुराण में है और महाभारत के दान धर्म पर्व में भी गायमाता सम्पूर्ण जगत की माता है और उसकी मां मानकर सेवा करेंगे तो उससे बड़ा सुख कही नहीं मिल सकता इसलिए गाय हमारी माता है,सभी सुखों की दाता है ।
महाराज जी ने आगे बताया कि गायमाता तो गोलोक में सुख पूर्वक विराजती थी लेकिन इस भूलोक में गाय माता खुद दुःखी रहकर मानव को सुख देने के लिए पधारी है ।
स्वामीजी ने आगे बताया कि भारत की वेद लक्षणा गोमाता को सेवा सुरक्षा एवं सम्मान मिले उसके लिए बृज मण्डल के सभी संतो ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है आजादी से लेकर अभी तक गोमाता को न्याय नहीं मिला है क्योंकि हम ने गोमाता को सम्मान दिलाने के अधिकार मानकर आंदोलन किया है जबकि गोमाता की सेवा हमारा कर्तव्य है और कर्तव्य को लेकर हमें भारत सरकार से प्रार्थना करनी होगी और उसके लिए भारत की 5000 तहसील केन्द्र से 27 जनवरी 2026 को भारत के महामहिम राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,महामहिम राज्यपाल एवं राज्यों के नाम प्रार्थना पत्र देकर गाय माता को सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान की मांग करेगा और 20 दिन तक कुछ नहीं हुआ तो फिर जिला एवं राज्यों की राजधानी में प्रार्थना पत्र देंगे और 26 जनवरी 2027 तक गोमाता को न्याय नहीं मिला तो फिर भारत की राजधानी दिल्ली में भारत के सन्त ,गोभक्त सुरभि नाम संकीर्तन कर प्रार्थना करेंगे और फिर भी सरकार ने नहीं माना तो फिर 16 अगस्त से भारत के सन्त गोमाता के सम्मान हेतु आमरण अनशन करेंगे । इस सम्पूर्ण अभियान में नंदीबाबा अध्यक्ष एवं गोमाता प्रधान संरक्षक रहेगी और न कोई मंच न कोई माइक और न कोई नेता होगा ।
महोत्सव में आज पूज्य बृज बिहारी सरकार का दिव्य दरबार लगा जिसमें अनेक श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान किया और आगामी 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 को लगातार दिव्य दरबार के माध्यम से मालवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान दिव्य दरबार के माध्यम से होगा ।

गो कृपा कथा के द्वितीय दिवस के यजमान मेहरबान सिंह कलसिया(बड़ा गांव) एवं गोव्रती महाप्रसादी भंडारा के मुख्य यजमान कमल सिंह खरड़िया मानपुर का समिति के कार्यकर्ताओं का बहुमान किया गया और आज की चुनरी यात्रा गोरधन सिंह के परिवार सहित सम्पूर्ण लोधाखेड़ी(बडौद) ग्राम की और ओढ़ाई गई ।
महामहोत्सव में चल रहें गो पुष्टि महायज्ञ के दिवस दिवस पर अग्नि स्थापना कर सभी आमंत्रित देवताओं को आहुति दी गई ।
गो कृपा कथा में पूज्य बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज, श्री आयुष दूबे,मन मोहन ,श्रीमती रमा मिश्रा मुम्बई,नारायण सिंह डाकनी ,डॉक्टर विक्रम सिंह परिहार जमुनिया,ठाकुर डूंगर सिंह किसान संघ,कोटा से एडवोकेट प्रदीप गुप्ता,कमलेश सुमन ,प्रताप सिंह आर्य,शंभू सिंह,कुलदीप पंजाबी,रामनिवास कुमावत,जीवन सिंह,प्रह्लाद सिंह आदि अतिथि उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button