खबर

खुलेआम परोसी जा रही है शराब, विभाग सोया कुंभकर्णी नींद*शिवसेना

खंडवा। आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते जिले के कुछ स्थानों से लेकर ढाबों पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। वहीं कुछ स्थानों पर दी गई शराब दुकानों को अन्य क्षेत्रों में संचारित किया जा रहा है जिसकी शिकायत भी एडवोकेट विष्णु अग्रवाल द्वारा की गई । लेकिन शिकायत के बाद भी जिला आबकारी विभाग कुंभकर्णी की नींद सोया हुआ है। उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि शराब जैसी बुराई से कहीं घर बर्बाद हो रहे हैं। कलेक्टर की जनसुनवाई में भी ऐसे मामले पहुंच रहे हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर ना तो आबकारी विभाग आगे आ रहा है और ना ही जिला प्रशासन? श्री भावसार ने आगे कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगना चाहिए। क्योंकि ज्यादातर क्राइम के मामले शराब को लेकर ही प्रकाश में आते हैं। इधर पुलिस विभाग भी अवैध शराब को लेकर कार्रवाई तो करती है लेकिन वह भी खानापूर्ति में लगी हुई है । जिले के थाना क्षेत्र में अवैध आहतो के साथ ही ढाबो पर खुले आम शराब का कारोबार जिले भर में चल रहा है। श्री भावसार ने मांग की है कि खंडवा को पवित्र नगरी घोषित की जाए एवं यहां पर शराबबंदी लागू की जाए। क्योंकि जिले में ओंकारेश्वर भगवान, सिंगाजी महाराज, श्री दादाजी धाम पर लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button