खबर

खिरकिया में ईद मिलाद-उन-नबी पर बिना डीजे निकला जुलूसः पारंपरिक तरीके से हुई नात शरीफ की प्रस्तुति, जगह जगह हुआ स्वागत

संतोष गंगराड़े

खिरकिया में ईद मिलाद-उन-नबी पर बिना डीजे निकला जुलूसः पारंपरिक तरीके से हुई नात शरीफ की प्रस्तुति, जगह जगह हुआ स्वाग
खिरकिया में शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला। यह सुबह 9 बजे हुसैनी चौक खेड़ीपुरा से शुरू हुआ। यह जामा मस्जिद, गांधी चौक, पीपल चौराहा, मारवाड़ी चौक और कृषि उपज मंडी मार्ग से होते हुए दोपहर 12 बजे दरगाह मस्जिद पहुंचा।

समाज ने बिना डीजे के सादगी के साथ निकाला जुलूस

समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने पहल करते हुए डीजे का इस्तेमाल नहीं किया। पारंपरिक रूप से माइक और स्पीकर के माध्यम से नबी की शान में नात शरीफ पेश की गई। जुलूस का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। पयाम ए इंसानियत फोरम ने जामा मस्जिद चौक पर नगर की मस्जिदों के सदर और इमामों का स्वागत किया। कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद जामा मस्जिद सदर मोहम्मद इस्माइल जिंद्रन दरगाह मस्जिद सदर अब्दुल खान रजा मस्जिद सदर भीक्कू पटेल बिलाल मस्जिद सदर नवाब खान असलम खान मोहम्मद निजाम जिंदरान नियाज बेग टिंकू पठान जियाउलक कुरैशी अज्जू सकला अकरम जिंदरान मुस्तकीम कुरैशी शेख सोहेल राजा बेग इसराइल खान सैफ अली रियाज खान सामाजिक लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button