खाद को लेकर पवई प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 102 बोरी खाद जब्त खाद्य विक्रेता की दुकान सील*
*खाद को लेकर पवई प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 102 बोरी खाद जब्त खाद्य विक्रेता की दुकान सील*

*फिलहाल 102 बोरी खाद की जाट किए जाने दो वाहनों को थाने में खड़ा कराए जाने और दुकान सील किए जाने की कार्यवाही*
रिपोर्टर –
पवई। किसानों के बीच खाद की उपलब्धता को लेकर बनी स्थिति के बीच पवई प्रशासन ने 7 अगस्त की रात खाद के परिवहन और भंडारण को लेकर कार्रवाई की। पवई एसडीएम सुश्री समीक्षा जैन के नेतृत्व में राजस्व अमले ने खाद से लदे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, MP 19 MG 1295 क्रमांक के वाहन से 50 बोरी खाद तथा 1813 क्रमांक के दूसरे वाहन से 52 बोरी खाद जब्त की गई। इस तरह प्रशासन द्वारा दोनों वाहनों से कुल 102 बोरी खाद जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को पवई थाने में खड़ा कराया गया।
प्रशासन द्वारा संबंधित खाद विक्रेता की दुकान को भी सील किए जाने की जानकारी है। अब प्रशासन द्वारा खाद के स्टॉक, खरीद-बिक्री के दस्तावेज, परिवहन से संबंधित कागजात और लाइसेंस की जांच की जा रही है
*जांच के बाद सामने आएगी वास्तविक स्थिति*
किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में खाद की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद प्रशासन की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। हालांकि, जब्त खाद के संबंध में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
जांच में यह भी देखा जाएगा कि संबंधित विक्रेता के पास खाद रखने की निर्धारित सीमा कितनी है, स्टॉक रजिस्टर में कितनी मात्रा दर्ज है और जब्त खाद का रिकॉर्ड से मिलान होता है या नहीं। साथ ही खाद कहां से लाई गई और किस उद्देश्य से उसका परिवहन किया जा रहा था, यह भी जांच का विषय रहेगा।
पवई शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में किसानों की मांग है कि प्रशासन खाद विक्रेताओं के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की नियमित जांच करे, ताकि खाद की उपलब्धता में पारदर्शिता बनी रहे और पात्र किसानों को समय पर खाद मिल सके।
फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब आगे की जांच और जांच रिपोर्ट पर नजर है। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले में किसी अनियमितता की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।