खबर

केशन हाथरस उत्तर प्रदेश *दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य महाभिषेक, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर*

लोकेशन हाथरस उत्तर प्रदेश

*दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य महाभिषेक, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर*


हाथरस। श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। किला परिसर स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला जज विनय कुमार तृतीय और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित परिवारीजनों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का पंचामृत से महाभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान श्री दाऊजी महाराज को 56 भोग अर्पित किए गए।

महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर जयकारों, शंखनाद और घंटों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार, पत्रकार बंधु, शहर के गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

हाथरस में श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

वरिष्ठ संवाददाता
उपेंद्रपाल सिंह
स्काई इंडिया टीवी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button