खबर

ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।*

ओंकारेश्वर कृष्णा पुरोहित की रिपोर्ट

ओंकारेश्वर पावर स्टेशन, सिद्ववरकूट में दिनांक 09.05.2025 को दोपहर 04.00 बजे से 06.00 बजे तक परियोजना कालोनी एवं कार्यालय में युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने हेतु सीआईएसएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल में ऊर्जा विहार परिसर में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियो, सीआईएसएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित समस्त मेनपावर तथा उनके परिजनों को युद्ध या हवाई हमले जैसी संभावित स्थितियों में कर्मचारियों एवं निवासियों की सुरक्षा सुनिचित करने तथा आपातकालीन प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

मॉक ड्रिल में सायरन की आवाज सुनकर सभी कार्मिक एवं निवासी तत्काल अपने कार्य/निवास स्थान छोड़कर निर्धारित किये गये स्थान पर पहुंचे तथा निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचने के बाद निर्देशानुसार आपातकालीन प्रक्रियाओं को दोहराया गया।

इस अवसर पर श्री डी.के. द्विवेदी, परियोजना प्रमुख द्वारा उपस्थित सभी कार्मिकों/परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया गया की इस मॉक ड्रिल को युद्धकालीन आपात स्थिति के एक यथार्थ अभ्यास के रूप में गंभीरता से लिया जाए तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में सीआईएसएफ के बल सदस्यों द्वारा बताई गई प्रक्रिया अपनाएं। इस अवसर पर श्री दर्शन सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ, ओंकारेश्वर पावर स्टेशन इकाई द्वारा भी युद्व की स्थिति में सुरक्षा से निपटने के उपाय बताए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button