आदिवासी समुदाय द्वारा सामूहिक रूप से झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुरहानपुर से महादेव कोकाटे की रिपोर्ट
आज बुरहानपुर जिले के ग्राम देड़तालाई स्थित रेंगा आबा तिराहा पर आदिवासी समुदाय द्वारा सामूहिक रूप से झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में
आदिवासी समुदाय के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और परंपरागत सम्मान व एकता के साथ झंडा रोहण संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आदिवासी समाज के प्रमुख पटेल, उपप्रमुख पटेल सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना, समुदाय के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करना बताया गया।
झंडा रोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज की एकता, परंपराओं के संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समुदाय संगठित रहकर ही अपने अधिकारों और पहचान को सुरक्षित रख सकता है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें आदिवासी समुदाय की एकता और सक्रिय भागीदारी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।