पवई में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 7 किलो* *आतिशबाजी सामग्री जब्त*
*पवई में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 7 किलो* *आतिशबाजी सामग्री जब्त*

पन्ना। दीपावली पर्व के मद्देनजर पन्ना पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 नवंबर 2026 को पवई पुलिस ने अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री का विक्रय करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 7 किलोग्राम आतिशबाजी सामग्री जब्त की है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान एवं एसडीओपी पवई सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
वहीं पवई थाना परिसर में लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेताओं की बैठक आयोजित कर उन्हें दुकानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने, सावधानी बरतने और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, प्रधान आरक्षक विजय गर्ग, बुद्ध सिंह यादव, आरक्षक राजेश बरखने एवं राहुल अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही