खबर

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपा दायित्व*

रिपोर्टर- SKY इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार, 29 मई को पन्ना प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट सुरेश कुमार द्वारा सुरक्षा, सत्कार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि यातायात, कारकेड, सेफ हाउस व अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का दायित्व पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। इसके अलावा अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिकपूर गढ़पाले, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, प्रभारी तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं सुरेन्द्र अहिरवार, जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया, आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य, सहायक महाप्रबंधक बीएसएनएल बिमल श्रीवास, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अतुल, ई-गवर्नेंस प्रबंधक पंकज शिवहरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जे.पी. सोनकर, कार्यपालन अभियंता पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अमितेश मिश्रा, श्रम निरीक्षक भूपेन्द्र बंजारे, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार एवं पियूष मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी महेन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बी.डी. कोरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद आनंद पाण्डेय, जनसंपर्क अधिकारी देवेन्द्र सिंह, सहायक संचालक उद्यानिकी पी.के. श्रीवास्तव, जिला संयोजक आर.के. सतनामी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सतीश कुमार शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला, कनिष्ठ आपूति अधिकारी मेघा चंदेल एवं कल्लू पटेल, जनपद पंचायत सीईओ आनंद शुक्ला, सतीश नागवंशी, अखिलेश उपाध्याय, भगवान सिंह तथा धीरज चौधरी को दायित्व सौंपा गया है।
*कानून व्यवस्था के लिए अपर जिला मजिस्टेªट होंगे प्रभारी*
जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री के पन्ना प्रवास के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। इस क्रम में अपर जिला मजिस्टेªट नीलाम्बर मिश्र को सम्पूर्ण जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह आगमन स्थल पुलिस लाईन पन्ना हेलीपैड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम रामनिवास चौधरी एवं प्रभारी तहसीलदार आशुतोष मिश्रा, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम श्रुति अग्रवाल एवं समीक्षा जैन, व्हीआईपी सर्किट हाउस पन्ना में एसडीएम आलोक मार्को तथा प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश मेहरा, कार्यक्रम स्थल के ग्रीन रूम में एसडीएम संजय कुमार नागवंशी एवं प्रभारी तहसीलदार अखिलेश प्रजापति, सेफ हाउस पॉलिटेक्निक कॉलेज पन्ना में संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम, छत्रसाल पार्क पन्ना में प्रभारी नायब तहसीलदार शशिकांत दुबे, सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल पर प्रभारी तहसीलदार कोमल सिंह एवं नायब तहसीलदार शिवम कुमार गौतम, व्हीआईपी सेक्टर में प्रभारी नायब तहसीलदार राजेन्द्र श्रीवास्तव, मीडिया सेक्टर में नायब तहसीलदार सुमित तिवारी, महिला सेक्टर क्रमांक 01 में प्रभारी तहसीलदार ज्योति राजपूत एवं क्रमांक 02 में रत्नराशि पाण्डेय तथा पुरूष सेक्टर क्रमांक 01 में प्रभारी नायब तहसीलदार हेमंत अवधिया एवं क्रमांक 02 में प्रभारी नजूल तहसीलदार शाकम्भरी प्रसाद द्विवेदी की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button