मध्यान्ह भोजन रसोइयों एवं समूहों का मानदेय अतिशीघ्र जमा करें जिला प्रशासन -हर्षविजय गेहलोत
मध्यान्ह भोजन रसोइयों एवं समूहों का मानदेय अतिशीघ्र जमा करें जिला प्रशासन -हर्षविजय गेहलोत
कांग्रेस की मीडिया प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कार्यरत रसोइयों को पिछले चार महीने से मानदेय नहीं मिला है!
एवं शालाओं में मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले समूहों की राशि जमा नहीं की गई!!
कौन जिम्मेदार है????
कई समूहों को तो आर्थिक तंगी के कारण मध्यान्ह भोजन कार्य संचालित करने में बहुत असुविधा हो रही है। आदिवासी अंचल में स्थितियां बिगड़ रही हैं!!
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने भाजपा सरकार एवं जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है !! मध्यप्रदेश कर्ज़ में डूब रहा है, आर्थिक आपातकाल के हालात हैं!!! मध्यप्रदेश सरकार कर्ज़ लेकर घी पी रही है!!
सरकार अपने स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों को समय वेतनमान एवं मानदेय नहीं दे पा रही है!!
इधर मंहगाई ने गरीबों एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी!!
किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सभी भाजपा सरकार से परेशान हैं।।।
भाजपा की जन-विरोधी नीतियों से खासतौर से आदिवासी अंचल पिछड़ गया है!
आगे रश्मि सिंह ने कहा
अगर एक सप्ताह में
रसोइयों एवं समूहों का मानदेय जमा नहीं किया तो जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व कांग्रेस, जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।।।