खबर

बांदा में रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री? शटर गिराकर बांटा जा रहा जाम, आखिर किसकी मेहरबानी!

गिरजा शंकर अवस्थी मंडल ब्यूरो बांदा
बांदा में रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री? शटर गिराकर बांटा जा रहा जाम, आखिर किसकी मेहरबानी!


बांदा। जनपद मुख्यालय में मंडी समिति के पास, मंडी पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल पंप के बगल में स्थित अंग्रेजी शराब के कंपोजिट ठेके पर रात में शराब बिक्री को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि रात करीब 10:16 बजे शटर गिराकर उसके नीचे बनी जगह से शराब का वितरण किया जा रहा था।

यदि यह आरोप सही है, तो सवाल उठना लाजिमी है कि निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री किसके आदेश पर की जा रही है? क्या संबंधित ठेके को निर्धारित समय के बाद बिक्री की कोई विशेष अनुमति मिली हुई है? यदि नहीं, तो नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

हैरानी की बात यह है कि कथित घटनास्थल मंडी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में सवाल है कि क्या पुलिस की नजर इस गतिविधि पर नहीं पड़ रही है? यदि जानकारी होने के बावजूद बिक्री जारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

वहीं, बांदा जिला मुख्यालय में आबकारी विभाग के अधिकारी भी बैठते हैं। ऐसे में आबकारी विभाग की निगरानी और जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या संबंधित विभाग इस मामले की जांच कराएगा? क्या रात में शराब बिक्री के समय और नियमों की जांच होगी?

अब बड़ा सवाल— क्या संबंधित ठेके की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाएगी, या फिर रात के अंधेरे में नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री का सिलसिला जारी रहेगा?

Sky India TV की नजर इस मामले पर बनी हुई है। संबंधित पुलिस एवं आबकारी अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा है।

गिरजा शंकर अवस्थी
मंडल ब्यूरो, Sky India TV, बांदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button