खबर

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मचा सियासी बवाल!

स्काई इंडिया 24×7 टीवी चैनल से सुरेंदर तिवारी दिल्ली एनसीआर ब्यूरो चीफ दिल्ली हेड
तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मचा सियासी बवाल!


BJP के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP विधायक जरनैल सिंह ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
दिल्ली के तिलक नगर में निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह आमने-सामने आ गए। विधायक जरनैल सिंह ने मौके पर निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति बन गई।

इसी दौरान सामने आए एक वायरल वीडियो ने पूरे मामले को और गरमा दिया। वीडियो में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

मामला सिर्फ राजनीतिक बहस तक सीमित नहीं है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवाल भी गंभीर हैं। अब सवाल है कि निर्माणाधीन सड़क में इस्तेमाल सामग्री और निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कौन करेगा? यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो ठेकेदार से लेकर संबंधित अधिकारियों तक जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

वहीं वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौके पर आखिर पूरा घटनाक्रम किस तरह हुआ। जनता के पैसों से बनने वाली सड़क की गुणवत्ता हो या जनप्रतिनिधियों के बीच हुआ विवाद
दोनों मामलों में तथ्य सामने आना और जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button