खबर

बारिश ने बर्बाद की किसानों की फैसले मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने उठाई आवाज*

लोकेशन – पवई पन्ना मध्य प्रदेश
संवाददाता – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

*बारिश ने बर्बाद की किसानों की फैसले मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने उठाई आवाज*

*खेतों में जल भराव से फासले चौपट किसानों को राहत और मुआवजे की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन*

रिपोर्टर
पवई तहसील के ग्राम पंचायत बड़खेरा कला सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में बीते दिनों हुई अत्यधिक बारिश से खेतों में जलभराव के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस कमेटी पवई ने किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पवई को आवेदन एवं ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे सोयाबीन, मूंग, उड़द, तिल और अरहर सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और बीज, खाद एवं कृषि कार्यों के लिए लिए गए ऋण की भरपाई करना मुश्किल हो रहा है।
कांग्रेस ने मांग की कि राजस्व अमले के पटवारी एवं आरआई को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर फसल क्षति का पंचनामा और गिरदावरी सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन हो सके। साथ ही प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार राहत एवं उचित मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई कि आगामी फसल तक किसानों से कृषि ऋण की वसूली स्थगित करने के आवश्यक आदेश जारी किए जाएं, ताकि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नामदेव, अजय श्रीवास्तव, अजय देव बुन्देला, सत्येंद्र जैन, महेश बढ़ौलिया, रामसेवक सिंगरौल, शशांक लटौरिया, मुकेश बागरी, संदीप द्विवेदी, रम्मू मणी यादव, वृषभ पटेल, भूपत शाह बुन्देला, दिग्विजय उर्मिलिया, रूपनारायण पाठक, रामसनेही लोधी, महबूब खान, पप्पू खान, कल्लू वर्मन, मो. इब्राहिम, निजाम बक्स, राजेंद्र लोधी, वसीम खान, नारायण सिंह, रंजीत सिंह, हनुमत सिंह, गुलजारी चौधरी, हर्षित सिंह, मिजाजी चौधरी, प्रकाश सिंह, मानिक लाल, साही पटेल, प्रदीप पटेल, रामकुमार पटेल, अभिषेक चौधरी, प्रदीप चौधरी, दयाराम अहिरवार, प्रमोद पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस ने प्रशासन से किसानों की फसल क्षति का शीघ्र सर्वे कराकर नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
वाईट – सुरेंद्र नामदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवई
वाईट – अजय देव बुंदेला कांग्रेस कमेटी पवई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button