खंडवा के ऋषित पंकज जैन ने कनाडा में लहराया सफलता का परचम, डिग्री पूरी होने से पहले मिली विश्व की अग्रणी कंपनी में नौकरी
खंडवा के ऋषित पंकज जैन ने कनाडा में लहराया सफलता का परचम, डिग्री पूरी होने से पहले मिली विश्व की अग्रणी कंपनी में नौकरी

खंडवा/
खंडवा के होनहार युवा ऋषित पंकज जैन ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। मूल रूप से खंडवा निवासी ऋषित वर्तमान में कनाडा में अस्थायी रूप से सेटल्ड हैं।ऋषित के पिताजी पंकज जैन कनाडा में ई एन टी विशेषज्ञ चिकित्सक है।
समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि ऋषित ने कनाडा की प्रतिष्ठित कार्लीटोन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई.) इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री उत्कृष्ट अंकों के साथ प्राप्त की है। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डिग्री पूर्ण होने से पहले ही उन्हें दुनिया की अग्रणी ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्किंग कंपनियों में शामिल सिएना में ओटावा (कनाडा) स्थित कार्यालय में नौकरी का अवसर मिल गया।
प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल ऋषित और उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि खंडवा के युवाओं एवं समाज के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है कि लगन, मेहनत और उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर वैश्विक स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।
ऋषित पंकज जैन की इस शानदार सफलता पर समाज अध्यक्ष वीरेंद्र भटयांण,नितिन जैन,डॉ इंद्रकुमार जैन,डॉ दिलीप जैन,दिनेश जैन,नरेंद्र जैन,अतुल जैन,राजेश जैन,पंकज जैन,अरुण सराफ,रजनीश जैन,मिलन जैन,संकल्प जैन,सोहेल जैन,प्रेमांशु चौधरी,प्रणय जैन,प्रत्युष जैन,श्रीमती मीना जैन,रंजन जैनी, सहित परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
