खबर

सी0ओ0बी0 आदेर, 38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

सी0ओ0बी0 आदेर, 38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

दिनांक 25.03.2026 को श्री रोशन सिंह असवाल, कमांडेंट, 38वी वाहिनी, आई.टी.बी.पी., के कुशल मार्गदर्शन में सी.ओ.बी. आदेर 38वी वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव -डोंडेरबेडा के लगभग 100 ग्रामवासियों ने भाग लिया, जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामीण महिलाऐ, बुजुर्ग व नौजवान शामिल हुये। जिनको इस कार्यक्रम के तहत टैªकसूट, सोलर-लाइट, सटल कॉक वॉलीबॉल नेट, पानी-पल्ला, चप्पल, एयर पंप एवं कृषि से संबंधित औजार, जैसे दैनिक इस्तेमाल के सामानों का वितरण किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ग्रामवासियों के साथ साथ गॉव के संरपच, उप-संरपच एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व इस कार्यक्रम के लिये आई.टी.बी.पी. की भूरी-भरी प्रशंसा भी की गई।
जैसा की विदित है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के उत्थान हेतु अनेक आर्थिक और सामाजिक कल्याणकारी योंजनाये चलाई जा रही है और इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को सार्थक बनाने में स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा बल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है जिनके अथक प्रयासो से ही इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा, जिन पर सी.ओ.बी. कमांडर ने गंभीरता से विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के साथ साथ क्षेत्र में ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया। बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, पारिवारिक जीवन तथा आर्थिक स्थिति पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि नशा छोड़ने से व्यक्ति स्वस्थ्य जीवन जी सकता है, परिवार में खुशहाली आती है और समाज में सम्मान बढ़ता है, उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा यह विश्वास दिलाया गया कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से नशे की आदत को छोड़ा जा सकता है। इस उद्देश्य से ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे स्वयं तथा अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। इस ब्।च् कैंप में भाग लेने वाले ग्रामीणों को दोपहर का भोजन कैंप परिसर में ही करवाया गया।
कमांडेंट 38वी वाहिनी आई0टी0बी0पी0 के निर्देशानुसार इस क्षेत्र के उत्थान हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने में सी.ओ.बी. कमांडर श्री विकास प्रसाद साहु उप-सेनानी एवं श्री कप्तान सिंह सहायक सेनानी/जी0डी0 व सी.ओ.बी. आदेर में तैनात 38वी वाहिनी आई.टी.बी.पी. बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने बढ चढकर भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button