खबर

एक नई उड़ान संस्था ने किया ईमानदार नागरिकों का सम्मान*

*एक नई उड़ान संस्था ने किया ईमानदार नागरिकों का सम्मान*

*उड़ान परिवार ने महिला सशक्तिकरण के लिए लगाई 2 दिवसीय प्रदर्शनी*

खंडवा। महिला सशक्तिकरण के उपदेश को लेकर उड़ान परिवार द्वारा दो दिवसीय प्रर्दशनी का आनंद परिसर आनंद नगर मे शुभारंभ हुआ।इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ समाजसेवी संध्या गंधे, डॉ बबली उबेजा अनीता सिंह व समाजसेवियों द्वारा किया गया। समाजसेवी सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि उड़ान परिवार की छै मातृशक्ति रीना माहेश्वरी, माया मेहता,
मनीषा गांधी,शालिनीअग्रवाल,
स्वाति तिवारी व रचना तिवारी के नेतृत्व में उड़ान परिवार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदर्शनी के साथ अलग अलग विधा के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है ।इस वर्ष जिन लोगो ने किसी की गुम हुई वस्तुओं को वापस दिया या किसी को बचाया व ईमानदारी का कार्य किया ऐसे नागरिकों के सम्मान का निर्णय लेकर 8 ईमानदार नागरिकों राकेश चौधरी, राजकुमार पटेल, शोएब गोहली, सतीश कौशल, दीपक रघुवंशी, चांद वाहीद शाह, बिहारी प्रसाद तिरोले का चयनकर उनका सम्मान समाजसेवी रितेश गोयल बालाजी ग्रुप परिवार की श्वेता गोयल गरिमा गोयल के सहयोग से किया गया। सम्मान अवसर पर रामकिशोर मूंदड़ा, रामस्वरूप बाहेती, समाजसेवी सुनील जैन,अजय लाड़, जय नागड़ा, प्रेमांशु चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्रीमती गन्धे व डॉ उबेजा ने उड़ान परिवार के आयोजन की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। यामिनी जय नागड़ा व अनिता सिंग चौहान ने भी आयोजन को अपनी शुभकामनाएं दी।लक्की ड्रा व महा तम्बोला का आयोजन भी किया गया जिसमे वंडर-सेफ की प्रमिला तोमर वंदना खेमानी की तरफ से आकर्षक इनाम वितरित किये गये। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस आयोजन मे माहेश्वरी महिला मंडल खण्डवा के द्वारा दिव्यांग बच्चो को स्वेटर व वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों को कंबल बाटे गये।दिव्यांग बच्चों के द्वारा गायन व नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
4 जनवरी को दोपहर 2 बजे से विद्याकुंज इंटरनेशल स्कूल के साथ निशुल्क फेंसी ड्रेस व आर्ट एंड क्राफ्ट का आयोजन होगा।शाम 5 बजे से विरासत पहनावा शो प्रतियोगिता आयोजित होगी। उड़ान परिवार द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी मे आगरा, भुसावल, बुरहानपुर, जलगांव व सनावद के साथ खंडवा की महिलाओं द्वारा लगभग 100 स्टॉल धारकों द्वारा इस प्रदर्शनी मे हिस्सा लिया जा रहा है। आयोजित प्रदर्शनी में समस्त घरेलू सामग्री ज्वेलरी साड़ियां बच्चों के कपड़े मेहंदी फ़ूड जोन, गेम जोन, जैसे स्टॉल आकर्षक आकर्षक का केंद्र बने हैं। पचपन मे बचपन के खेल वह अन्य खेल मुख्य आकर्षण हें। उड़ान परिवार की रीना माहेश्वरी,मनीषा गांधी,शालिनी अग्रवाल, स्वाति तिवारी,माया मेहता और रचना तिवारी ने सभी मातृशक्ति एवं आम जनों से आयोजित प्रदर्शनी में पधारने की अपील की। शुभारंभ कार्यक्रम का शानदार संचालन रचना तिवारी ने किया एंव आभार शालिनी अग्रवाल व टीम द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button