खबर

खंडवा के थाना हरसूद क्षेत्र में दो कार आपस में टकराई, 07 घायलों को डायल-112/100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल*

आदित्य उपाध्याय की रिपोर्ट
*खंडवा के थाना हरसूद क्षेत्र में दो कार आपस में टकराई, 07 घायलों को डायल-112/100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल*

खंडवा के थाना हरसूद क्षेत्र में आशापुर से हरसूद रोड पर दो कार की टक्कर हो जाने से 07 लोग घायल हो गए है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 21-04-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल हरसूद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक उमेश चौहान एवं पायलट आरिफ खान ने बताया कि आशापुर से हरसूद रोड पर दो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से 07 व्यक्ति अलीशा पिता अल्ताफ उम्र 15 साल,अल्ताफ पिता युसूफ उम्र 50 साल,फिरदौस पति कबीर उम्र 45 साल, केपी पिता कबीर उम्र 18 साल, अरीश पिता कबीर उम्र 12 साल, साजिया पति अल्ताफ, अंशा पिता अल्ताब सभी निवासी नर्मदापुरम घायल हो गए थे।
डायल-112/100 जवानों ने सभी घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर हरसूद अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button