खबर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जम्मू में बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का लेंगे

संजीव कु मार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जम्मू में

बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का लेंग जायजा

जम्मू, 18 सितम्बर (संज़ीव):
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जम्मू का दौरा करेंगे। वे यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और किसानों से मुलाकात कर फसलों को हुए नुकसान का आकलन करेंगे।

मुख्य बातें :

मंत्री चौहान 19 सितम्बर को सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचेंगे।

दोपहर 12:30 बजे से डेढ़ बजे तक वे आरएस पुरा व बड़ााला गांव का दौरा करेंगे।

प्रभावित किसानों से सीधे मुलाकात कर समस्याएं जानेंगे।

26 अगस्त की भारी बारिश व बादल फटने से नदियों व नालों के उफान पर आने से फसलों को भारी नुकसान हुआ।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहले ही प्रभावित किसानों को मुआवज़ा देने का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हालात पर नज़र रखे हुए हैं और प्रशासन को किसानों व प्रभावित लोगों को पर्याप्त राहत देने के निर्देश दे चुके हैं।

उम्मीद

केंद्रीय कृषि मंत्री का यह दौरा जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए राहत और मदद की नई उम्मीद लेकर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button