खबर

ग्राम पंचायत सिलोदा: रुक्मणी भाईराम सरपंच पद पर विजयी अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए चुनाव में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी

ग्राम पंचायत सिलोदा में हुए हालिया चुनाव में रुक्मणी भाईराम ने सरपंच पद पर भारी मतों से जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव तब सम्पन्न हुए जब पूर्व सरपंच को अविश्वास प्रस्ताव के तहत पद से हटाया गया था।

इस चुनाव की विशेष बात यह रही कि कुल 5 महिला प्रत्याशियों ने मैदान में भाग लिया, जिससे महिलाओं की प्रभावशाली राजनीतिक भागीदारी सामने आई। रुक्मणी भाईराम को समाजसेवी, ईमानदार, मिलनसार एवं भ्रष्टाचार विरोधी छवि के कारण जनता का भरपूर समर्थन मिला।

उनका चुनाव चिन्ह “हैंडपंप” था, और उन्हें 4 नंबर पर बटन दबाकर भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। रुक्मणी भाईराम जीताओ समिति द्वारा समर्थित इस जीत ने ग्राम पंचायत में एक नया विश्वास और नेतृत्व स्थापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button