खबर

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पन्ना एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में प्रवेश जारी

रिपोर्टर- एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

कार्यालय अध्यक्ष काउंसिलिंग समिति तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसिलिंग की समय-सारणी जारी कर दी गयी है, जिसके अनुसार माह जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को प्रातः 10:00 से साँय 06:00 बजे तक रिक्त रही सीटों पर संस्था स्तर की काउंसिलिंग आयोजित की जावेगी।
यह काउंसिलिंग तब तक जारी रहेगी जब तक की सभी ब्रांचेस में प्रवेश पूर्ण न हो जावे । संस्था स्तर की काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी अपने आय, जाति, निवास, 10वीं अंकसूची तथा टीसी इत्यादि दस्तेवेजों के साथ पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना अथवा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में उपस्थित हो सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 4 जुलाई 25 को संपन्न सीएलसी काउंसलिंग के बाद पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में वर्तमान में जनरल पूल अंतर्गत मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में 39, कम्प्युटर साइन्स एंड इंजीनियरिंग में 11, सिविल इंजीनियरिंग में 37 सीट रिक्त है । मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीट भर चुकी है। इसी प्रकार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में जनरल पूल में सिविल इंजीनियरिंग की 15 सीट रिक्त है शेष पाठ्यक्रम मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेली कम्यूनिकेशन एवं कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की सीटें भर चुकी है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों पॉली टेक्निक महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के कई छात्रों का विभिन्न मल्टी-नेशनल कंपनी में चयन अध्ययन के दौरान हो चुका है । वर्तमान में दोनों पॉलीटेक्निक के ई डब्ल्यू एस की सभी ब्रांच में 7-7. सीटें रिक्त है। जिसमें वर्ष 2025-26 k ई डब्ल्यू एस सर्टिफिकेट के आधार पर अभी भी प्रवेश लिया जा सकता है। अतः संस्था प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वारा जिले के छात्रों से संस्था स्तर काउंसिलिंग जैसे अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गयी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button