खबर

पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने 30 जून की मध्य रात्रि के पश्चात से 1 अक्टूबर तक नदियों की रेत खदानों को किया प्रतिबंधित*


*रिपोर्टर -एम पी सी जी SKy इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जारी गाइडलाइन अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान नागपुर द्वारा मध्यप्रदेश में वर्षा ऋतु के लिए मानसून ऋतु की अवधि 15 जून से 1 अक्टूबर निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण (सिया) द्वारा भी जिला स्तर पर स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से नदियों से रेत खनन पर प्रतिबंध के लिए मानसून की अवधि पुनर्निधारण करने तथा खनिज साधन विभाग के निर्देशानुसार भी जिला कलेक्टर द्वारा मानसून आधारित खदान बंद करने की तिथि घोषित करने का प्रावधान किया गया है। इस क्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा इस वर्ष भी 30 जून की मध्य रात्रि के पश्चात से 1 अक्टूबर तक मानसून ऋतु की अवधि में जिले में स्थित नदियों की सभी रेत खदानों को पूर्णतः प्रतिबंधित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button