25जून को आपातकाल के काले अध्याय का 50वां जिलास्तर पर मनाएगी भाजपा- जिलाध्यक्ष श्री धाकड़़
लोकेशन उज्जैन मनोज रावत की रिपोर्ट
Sky India news channel

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण द्वारा आपातकाल स्मृति दिवस 25 जून के अवसर पर नागदा स्थित स्नेह कुंज गार्डन, नागदा जिला उज्जैन दोप. 01.30 बजे लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) एवं लोकतंत्र प्रहरी परिवारों का सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड ने बताया कि आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री रोड़मल नागर, सांसद राजगढ़ एवं श्री गणेश अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी इन्दौर की अध्यक्षता में किया जायेगा। भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता को बतायेगी कि 25 जून 1975 को देश के लोकतंत्र की हत्या हुई थी। यह भारतीय संविधान ओर मूलभुत अधिकारों पर सीधा हमला था। इस दिन को युवा पीढ़ी को याद दिलाया जायेगा कि लोकतंत्र की कितनी कीमत चुकाकर आजादी ओर अधिकारों की रक्षा की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री कैलाश बोड़ाना एवं श्री गजेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्माननीय लोकतंत्र सेनानी, संघ के सदस्य एवं लोकतंत्र प्रहरी के सदस्यगण व परिवारजन तथा समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठगण, जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मातृशक्ति जिले के समस्त मण्डल, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेगें।


