खबर

क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में राजस्थान राज्य के MD ड्रग्स तस्कर आरोपीगण गिरफ्तार।

मनोज चतुर्वेदी
इंदौर

एंकर *✓आरोपीयों के कब्जे से लगभग 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए), 01 मोटरसाइकिल, 02 आईफोन जप्त ।*
✓क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में राजस्थान राज्य के MD ड्रग्स तस्कर आरोपीगण गिरफ्तार।*

*✓आरोपीयों के कब्जे से लगभग 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए), 01 मोटरसाइकिल, 02 आईफोन जप्त ।*

*✓आरोपियों प्रतापगढ़ (राजस्थान) से सस्ते दामों पर लाकर इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक दामों पर, MD ड्रग्स बेचना का था इरादा ।*

*✓आरोपी ने पूछ ताछ में बताया कि उसके गांव कोटडी (प्रतापगढ़) में ज्यादातर लोगों का कार्य MD ड्रग्स तस्करी है।*

*✓आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित साथी आरोपी गैंग के सम्बन्ध में पूछताछ हेतु की जा रही है क्राईम ब्रांच के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।*

*✓इंदौर क्राईम ब्रांच के द्वारा वर्ष 2025 में (01 जनवरी से आज दिनांक तक) 46 प्रकरणों में 84 ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर करीब 536 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 किलो 194 ग्राम MD ड्रग्स, 1 किलो 49 ग्राम चरस, 49.5 किलो गांजा, 9 लाख 33 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट्स, 5 हजार 640 कोडीन सिरप (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 11 करोड़ रुपए) जप्त कर कार्यवाही की गई है।*

 

*अपराध क्रमांक- 103/2025* *धारा- 8/22*

*घटना स्थल- रेलवे अंडर ब्रिज के पास, MR 4 रोड इन्दौर*

*आरोपी का नाम :*

*(1). नसीब खान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोटडी, प्रतापगढ़ (राजस्थान)*

{BA सेकंड ईयर तक पढ़ा है और खेती किसानी का कार्य के साथ साथ करीब 1 वर्ष से ड्रग्स तस्करी करना बताया, आदतन आरोपी के विरुद्ध रतलाम जिले में MD ड्रग्स के अपराध में जेल जाना कबूला है।}

*(2). साहिल मंसूरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोटडी, प्रतापगढ़ (राजस्थान)*

{8वी तक पढ़ा है और किराने की दुकान चलाना के साथ–साथ ड्रग्स तस्करी करना कबूला।}

*जब्त माल का विवरण :- 255 ग्राम “MD ड्रग्स”, 01 मोटरसाइकिल, 02 आईफोन।*
 

*घटना का विवरण :-* प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर इनके नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने के सख़्त निर्देश माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गए हैं। इसी तारतम्य में इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह के निर्देशन में इंदौर क्राईम ब्रांच विशेष अभियान चलाकर लगातार अवैध नशे पर कड़ा प्रहार कर रही है।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे ब्रिज के नीचे MR 4 रोड इन्दौर में, राजस्थान के दो व्यक्ति नसीब ओर साहिल, MD ड्रग्स की तस्करी करने आने वाले है, मुखबिर सूचना को सच मानकर क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा उक्त स्थान पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे जो पुलिस को देख घबराने भागने का प्रयास करते मोटरसाइकिल गिर गए और उनके पैरों में चोट भी आई , पूछताछ पर आरोपीयो के द्वारा अपना नाम (1). नसीब खान निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान एवं (2).साहिल मंसूरी निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) का होना बताया ।

आरोपीयो ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि राजस्थान से MD ड्रग्स सस्ते दामों पर लाकर शहर में सप्लाई करने का था इरादा।आरोपी के कब्जे से 255 ग्राम “MD ड्रग्स”, 01मोटरसाइकिल, 02 आईफोन जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध थाना
अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 103/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

मनोज चतुर्वेदी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button